Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
हम एक प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी को बाहर करेंगे तो दूसरे खिलाड़ी कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे?: रोहित शर्मा
भारत की 10 विकेट की हार के बाद रोहित ने कहा, "जब आप ऑस्ट्रेलिया आते हैं तब टेस्ट मैच जीतने के लिए बोर्ड पर रन खड़े करना बहुत ज़रूरी होता है। हमने पहली पारी में 30-40 रन कम बनाए। और जब ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ी कर रही थी तब हम अवसरों को भुनाने में असफल रहे (ट्रैविस हेड का 78 के निजी स्कोर पर कैच छूटा था और उन्होंने बाद में 140 रन बनाए)। ज़ाहिर तौर पर जब आप ऐसे अवसर नहीं भुना पाते तब चीज़ें आगे उतनी आसान नहीं रहती। दूसरी पारी में हमने सोचा कि परिस्थिति बेहतर है लेकिन हम बल्लेबाज़ी में विफल साबित हुए।
"निश्चित तौर पर हमने भारत में भी बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था और हम यह स्वीकारते हैं। जब हम भारत में खेलते हैं तो हम मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाज़ी करने की कोशिश करते हैं और यही हम चाहते भी थे। यह हमारा निर्णय था क्योंकि हमें पता था कि बड़े स्कोर वाले मैच नहीं होंगे और पिछले चार पांच वर्षों से ऐसी स्थिति रही है और हम इसे स्वीकारते हैं। Read More...