Rohit sharma: Cricket News & Match Updates
मेलबर्न की हार में ऋषभ पंत सबसे बड़े कसूरवार, रोहित शर्मा ने भी लगाई फटकार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश दिखे और उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऋषभ पंत के लापरवाही भरे शॉट पर आउट होने पर भी बात की और बताया कि वो इस शॉट से खुश नहीं थे।
जब रोहित से पूछा गया कि क्या मेलबर्न में अंतिम सत्र में ऋषभ पंत के लापरवाही भरे शॉट ने भारत को मुश्किल में डाला, तो रोहित शर्मा ने पत्रकार से पूछा कि क्या वो खेल की पहली या दूसरी पारी में आउट होने की बात कर रहे थे। रोहित ने बॉक्सिंग डे गेम की दोनों पारियों में ऋषभ के शॉट चयन पर सवाल उठाते हुए कोई भी शब्द नहीं बोले। पंत को दोनों पारियों में अपने आउट होने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन दूसरी पारी में उनका विकेट भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ। Read More...