Ritika sajdeh revealed her son name: Cricket News & Match Updates
खुलासा: रोहित शर्मा की पत्नी ने किया बेटे के नाम का खुलासा, एक अलग अंदाज़ में उठाया राज़ से पर्दा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह हाल ही में एक बार फिर से माता-पिता बने। रितिका ने 15 नवंबर, 2024 के दिन एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि, पिछले दो हफ्तों से फैंस को ये नहीं पता चला था कि रोहित के बेटे का नाम क्या रखा गया है लेकिन अब उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 1 दिसंबर, रविवार को अपने बेटे के नाम का खुलासा भी कर दिया। रोहित के बेटे का नाम अहान रखा गया है।
रितिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसके ज़रिए उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम बताया। 37 वर्षीय रोहित की पत्नी ने इंस्टाग्राम स्टोरी अपलोड की, जिसमें रोहित, रितिका, सैमी (समायरा) और अहान के नाम पर चार गुड़िया शामिल थीं, जिससे सोशल मीडिया पर उनके बेटे का नाम सामने आया। रोहित के बेटे का नाम पता चलते ही सोशल मीडिया पर मज़ेदार रिएक्शन्स की बारिश हो रही है। Read More...