Rishabh pant sets field bangladesh: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत जैसा कोई नहीं, बांग्लादेश के लिए फील्डिंग की सेट, कहा- अरे इधर आएगा एक.....
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के दौरान स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मेहमान टीम को फील्डिंग टिप्स देते हुए नजर आये। इस चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पंत ने इस टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 39 और दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली।
तीसरे दिन सुबह के सेशन के दौरान, पेसर्स के एक ओवर की शुरुआत से पहले, पंत ऑफ-साइड के फील्डरों में से एक को बल्लेबाज के लेग साइड के खाली एरिया, मिड-विकेट पर जाने के लिए कह रहे थे। पंत की ये बात स्टंप माइक में कैद हो गयी। पंत कह रहे थे कि "अरे इधर आएगा एक। इधर कम फील्डर है। यहां एक फील्डर मिड-विकेट। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने तुरंत पंत की बात सुनी और ऑफ साइड पर एक अतिरिक्त फील्डर को मिड-विकेट एरिया में भेज दिया। Read More...
Related Cricket News for Rishabh pant sets field bangladesh - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33