Rinku singh: Cricket News & Match Updates
6,6,6,6,6: रिंकू सिंह ने पलटा मैच, KKR ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया
आईपीएल 2023 का 13वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस को उनके घर पर 3 विकेट से हराकर जीत लिया है। इस मैच में रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर एक चौका और 6 छक्के जड़कर 48 रनों की पारी खेली जिसके दम पर केकेआर ने आखिरी ओवर में यह मैच जीत लिया।
राशिद खान और विजय शंकर की मेहनत पर फिरा पारी: कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में विजय शंकर ने गुजरात की पारी संभाला। विजय शंकर ने महज 24 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के मारकर 63 रन ठोके। शंकर की तूफानी पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने 204 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। इसके बाद राशिद खान ने अपने कोटे के चौथे में फिरकी का जादू दिखाकर रसेल,नरेन और शार्दुल का विकेट चटकाया। हालांकि रिंकू सिंह की पारी ने राशिद और विजय शंकर की मेहनत पर पूरी तरह पानी फेर दिया। Read More...