Rinku singh: Cricket News & Match Updates
दिनेश कार्तिक ने बताई रिंकू सिंह के फिनिशर बनने की कहानी,बताया 5 साल पहले KKR में क्या हुआ था?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रिंकू सिंह ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई। रिंकू ने 14 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके जड़े। ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। सीन एबॉट द्वारा डाली गई आखिरी गेंद पर रिंकू ने छक्का जड़ा। हालांकि वो गेंद नो बॉल थी इसलिए भारत जीत गया और रिंकू सिंह का छक्का गिना नहीं गया।
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटते हुए बाउंड्री लाईन पर रिंकू को पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अभिषेक नायर ने गले लगाया। अभिषेक आईपीएल टीम केकेआर के भी मेंटर हैं, जिसके लिए रिंकू खेलते हैं। रिंकू औऱ नायर की गले लगने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसे लेकर दिनेश कार्तिक ने दोनों के बीच की एक खास स्टोरी का खुलासा किया। Read More...