Rcb w vs up w: Cricket News & Match Updates
Richa Ghosh ने दिलाई MS Dhoni की याद, Smriti Mandhana के लिए डिफेंस करके रोका बॉल; देखें VIDEO
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Women) की टीम ने बीते सोमवार, 12 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के पांचवें मुकाबले में मेग लैनिंग (Meg Lanning) की कैप्टेंसी वाली यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz Women) की टीम को 12.1 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल करके 9 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच एक दिल छूने वाला नज़ारा भी देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ऋचा घोष ने दिलाई एमएस धोनी की याद: ये घटना RCB की इनिंग के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली। यूपी वॉरियर्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ शिखा पांडे करने आईं थी जिनकी छठी गेंद पर ऋचा घोष आसानी से चौका मारकर गेम फिनिश कर सकती थी। हालांकि यहां ऋचा को ये अंदाज़ा था कि स्मृति मंधाना को अपने अर्धशतक के लिए सिर्फ तीन रनों की दरकार है, ऐसे में उन्होंने गेंद को डिफेंड करके रोकने का फैसला किया। Read More...