Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
मोटीं पनेसर ने कहा,WTC फाइनल में टीम इंडिया के लिए 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकता ये खिलाड़ी
इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर को लगता है कि जब भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में18 जून से साउथेम्पटन के एजेस बाउल स्टेडियम में केन विलियमसन की अगुवाई वाले न्यूजीलैंड से भिड़ेगा तो ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भारत के लिए 'एक्स-फैक्टर' साबित हो सकते हैं। पनेसर ने कहा कि जहां बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) उद्घाटन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पिच कैसे तैयार करती है, वहीं इस अहम मुकाबले में स्पिनर भी अहम भूमिका निभाएंगे।
पनेसर ने मीडिया से कहा, मेरे लिए, रवींद्र जडेजा एक्स-फैक्टर होंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार फॉर्म में हैं। अगर भारत सिर्फ एक स्पिनर के साथ जाने का फैसला करता है, तो मैं स्पिन के रूप में (रविचंद्रन) अश्विन के बजाय जडेजा के साथ जाऊंगा। जडेजा का रक्षात्मक गेंदबाजी कौशल और बाएं हाथ का होने के नाते उन्हें एक एक तरह का एडवांटेज देता है। Read More...