Ravindra jadeja: Cricket News & Match Updates
Record Alert: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इस समय बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट की पहली पारी में वो बल्ले से तो नहीं चले लेकिन गेंद से पहली सफलता उन्होंने ही दिलाई। ट्रैविस हेड को एलबीडब्ल्यू आउट करते ही जडेजा ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया।
ट्रेविस हेड का विकेट लेकर जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट भी पूरे कर लिए और इसके साथ ही उन्होंने महान कपिल देव के साथ एक अनोखे क्लब में एंट्री कर ली। अब वो कपिल देव के बाद दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 रन और 500 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, कपिल देव की बराबरी करना तो किसी के लिए भी लगभग नामुमकिन है लेकिन उनका इस स्पेशल क्लब में शामिल होना उनके लिए बहुत गर्व की बात होगी। Read More...