Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
रवि शास्त्री ने BGT 2014-15 के दौरान विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उन्होंने मुझसे अपनी गर्लफ्रेंड....
भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2014-15 से विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में एक ऐसी घटना का खुलासा किया जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे। शास्त्री ने खुलासा किया कि बल्लेबाज ने उनसे दौरे के दौरान अपनी उस समय की प्रेमिका अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को अपने साथ लाने का अनुरोध किया था।
शास्त्री ने कहा कि, "आप जानते हैं, मुझे याद है जब मैं 2015 में कोच था। तब उनकी शादी नहीं हुई थी। वह अनुष्का को डेट कर रहे थे और वह मेरे पास आये और उन्होंने कहा, आप जानते हैं, केवल पत्नियों को अनुमति है। क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को यहाँ ला सकता हूँ? मैंने कहा जरूर, उन्होंने कहा कि नहीं, बोर्ड इसकी इजाजत नहीं दे रहा है। तो मैंने फोन किया, और वह (अनुष्का) विराट को चीयर करने आ गई, और पहले ही गेम में, बॉक्सिंग डे टेस्ट में, कोहली ने 160 रन मारे और फिर वही दृश्य, फ्लाइंग किस गया, बिल्कुल कल जैसा। तो, आप समझ सकते हैं, वह उनके लिए एक बड़ा सहारा है।" Read More...