Ravi shastri: Cricket News & Match Updates
Varun Chakravarthy ने फिर उड़ाए Harry Brook के तोते, कमेंट्री कर रहे दिग्गजों ने भी ले लिए मज़े; देखें VIDEO
Varun Chakravarthy Bowled Harry Brook: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के यंग बैटर हैरी ब्रूक (Harry Brook) बीते शनिवार, 25 जनवरी को भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच (IND vs ENG 2nd T20) के दौरान 8 बॉल पर सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि ब्रूक का शिकार भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने किया जिन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल के दौरान भी ऐसा ही किया था।
आपको बता दें कि जब मौजूदा सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल के दौरान हैरी ब्रूक दाएं हाथ के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के सामने बोल्ड हुए थे, उसके बाद उन्होंने बहाना देते हुए ये कहा था कि कोलकाता में काफी स्मॉग था जिस वजह से वो गेंदबाज़ को पढ़ नहीं पा रहे थे, यही वजह है अब वो खुद के विवादित बयान पर फंस गए हैं और लाइव मैच के दौरान दिग्गजों की ट्रोलिंग का शिकार बने हैं। Read More...