Rain affected match
IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए ने किया बड़ा उलटफेर, 350 रन बनाकर भी हारी इंडिया ए की टीम
अफगानिस्तान ए की टीम ने दाम्बुला में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंडिया ए को 4 रन से हराकर एक बड़ा उलटफेर कर दिया। अफगानिस्तान को जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 49 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। हालांकि, दूसरी पारी में एक बार फिर से बारिश आई और उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 25.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 177 रन था।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए बुरी खबर ये थी कि जिस समय खेल रोका गया उस समय डकवर्थ लुईस नियम के तहत अफगानिस्तान की टीम 4 रन से आगे थी और जब बारिश के कारण दोबारा मैच शुरू ना हो सका तो अफगानिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया और तिलक वर्मा की टीम को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय फैंस के लिए ये हार शर्मनाक इसलिए भी रही क्योंकि इंडिया ए ने 349 रन बनाए थे और बारिश के बावजूद भारत को ये मैच जीतना चाहिए था।
Related Cricket News on Rain affected match
-
CWC 2025: फातिमा सना के चार विकेट गए बेकार, बारिश ने धोया इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का बना…
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने चार विकेट लिए और टीम ने इंग्लैंड ...
-
IPL 2025: बारिश, रोमांच और आखिरी ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, गुजरात ने मुंबई को तीन विकेट से हराया,…
155 रन के जवाब में गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया, शुभमन गिल ने बनाए 43 रन, बुमराह-बोल्ट की शानदार गेंदबाज़ी बेकार गई ...
-
बारिश में भी चमका RCB का सितारा, रजत पाटीदार ने सचिन को पछाड़कर बनाया खास रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में पाटीदार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। ...
-
IPL 2025: टिम डेविड की फिफ्टी ने बचाई आरसीबी की लाज, पंजाब के सामने 96 रन का लक्ष्य
टिम डेविड के नाबाद अर्धशतक की बदौलत बारिश से प्रभावित मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर में 95/9 रन बनाए। ...
-
बारिश ने बिगाड़ा खेल, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में, अफगानिस्तान का सफर खत्म
बारिश ने रोमांचक मुकाबले का मजा किरकिरा कर दिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 273 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जब 12.5 ओवर में 109/1 के स्कोर ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35