Rahul tewatia 68: Cricket News & Match Updates
राहुल तेवतिया ने रचा इतिहास, हाफ सेंचुरी लगाकर तोड़ा धोनी के रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 1 मैच में गुजरात टाइटंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के दौरान भी उनके लिए मिडिल-ऑर्डर बैटर राहुल तेवतिया पॉजीटिव बनकर सामने आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्ले से अकेले दम पर संघर्ष किया और 43 गेंदों में 68 रन बनाए। इस दौरान तेवतिया ने अपनी इस जुझारू पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
तेवतिया ने अपनी पारी में चार छक्के और आठ चौके लगाए। उनका 68 रनों का स्कोर अब आईपीएल प्लेऑफ मैच में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने आईपीएल 2013 के फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हारे हुए मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए थे। Read More...