Rahul dravid: Cricket News & Match Updates
मां की बीमारी के दौरान रोते हुए अश्विन की रोहित ने की थी मदद, स्पिनर ने अब खुद कप्तान को लेकर किया खुलासा
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती थी। वहीं सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कप्तान रोहित को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अश्विन ने मंगलवार को बताया कि रोहित शर्मा ने उनके लिए एक निजी विमान की व्यवस्था करने में मदद की ताकि वह वापस जा सकें और राजकोट टेस्ट के दौरान चेन्नई में अपनी बीमार मां चित्रा को देख सकें।
अश्विन ने कहा कि, "मैं बस वहां से निकलना चाहता था और उनसे (मां) मिलने जाना चाहता था। मैंने पूछा कि क्या वह होश में है, तो डॉक्टर ने स्पष्ट रूप से मुझे बताया कि वह देखने की स्थिति में नहीं थी। मैं रोने लगा। मैं फ्लाइट सर्च कर रहा था लेकिन मुझे कोई फ्लाइट नहीं मिली। राजकोट एयरपोर्ट 6 बजे बंद हो जाता है क्योंकि 6 बजे के बाद वहां से कोई फ्लाइट नहीं होती है। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। रोहित और राहुल भाई मेरे कमरे में आए, और रोहित ने सचमुच मुझे सोचना बंद करने और अपने परिवार के साथ वहां जाने के लिए कहा और वह मेरे लिए एक चार्टर फ्लाइट की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे थे। Read More...