Punjab kings: Cricket News & Match Updates
'पंजाब की टीम इस बार भी IPL नहीं जीत पाएगी', मनोज तिवारी ने की बोल्ड भविष्यवाणी,
आईपीएल 2025 का 44वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को 1-1 अंक बांटना पड़ा।हालांकि, इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान पंजाब किंग्स ने कुछ ऐसे फैसले किए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पंजाब की टीम मैनेजमेंट ने नेहल वढेरा और शशांक सिंह जैसे भारतीय खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के लिए भेजा ही नहीं और उनसे ऊपर विदेशी बल्लेबाजों को भेजा, ये नजारा देखकर कई पूर्व क्रिकेटर्स हैरान रह गए।
अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इसी वजह से एक बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि पंजाब किंग्स भारतीय खिलाड़ियों पर विदेशी खिलाड़ियों को तरजीह देने की वजह से आईपीएल इस साल भी नहीं जीत पाएगी। पंजाब ने फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों नेहल वढेरा और शशांक सिंह की जगह ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जेनसन और जोश इंगलिस को बल्लेबाजी के लिए भेजा लेकिन तिवारी को ये कदम पसंद नहीं आया। Read More...