Paul reifel: Cricket News & Match Updates
'ये पॉल राइफल नया स्टीव बकनर है', लॉर्ड्स टेस्ट में अंपायरिंग देखकर भड़के इंडियन फैंस
इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अंपायरिंग का स्तर काफी खराब रहा और कई फैसलों पर सवालिया निशान भी खड़े हुए। भारत के खिलाफ लगातार खराब फैसलों के बाद अंपायर पॉल राइफल की फैंस ने जमकर क्लास लगाई। राइफल ने पहले भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ और फिर टेस्ट मैच के अंतिम दिन शुभमन गिल के खिलाफ कई गलत फैसले दिए जिससे फैंस भड़क गए और उन्हें नया स्टीव बकनर तक कह दिया।
राइफल ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के आखिरी घंटे में गिल को कैच आउट करार दिया, जबकि वो नॉटआउट थे। गिल ब्रायडन कार्स की एक फुल-लेंथ गेंद को खेलने से चूक गए और गेंद सीधे कीपर के पास चली गई। जैसे ही इंग्लैंड ने अपील की, राइफल ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी उंगली उठा दी।चिढ़कर गिल ने तुरंत डीआरएस की मांग की, जिससे पता चला कि गेंद उनके बल्ले के किनारे से एक या दो इंच दूर से गई थी। इसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। Read More...
Related Cricket News for Paul reifel - Tesst
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33