Paternity leave: Cricket News & Match Updates
इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ 3rd T20I मैच इस कारण से नहीं खेलेंगे कप्तान बटलर
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 4 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 28 मई को कार्डिफ में खेला जाएगा। हालांकि इससे पहले इंग्लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) पैटरनिटी लीव पर होने के कारण 28 मई को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह और उनकी पत्नी लुईस जल्द ही अपने तीसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बटलर सोमवार (27 मई) दोपहर को कार्डिफ में ट्रेनिंग सेशन में भी शामिल नहीं हुए और उनके मैच के लिए भी उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।
ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इंग्लिश कप्तान सीरीज के चौथे और आखिरी T20I के लिए समय पर टीम में शामिल होंगे या नहीं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आखिरी मैच 30 मई को ओवल में होगा और अगले ही दिन इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। Read More...