Pat cummins: Cricket News & Match Updates
रूट ने दिखाई गजब फुर्ती, ऐसे किया लाबुशेन की धीमी पारी का अंत, देखें वीडियो
एशेज 2023 के 5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रुट (Joe Root) ने मार्क वुड की गेंद पर स्लिप में मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का स्लिप में एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा। रुट के शानदार कैच की वजह से इंग्लैंड को दूसरे दिन पहली सफलता मिल गयी। आपको बता दे कि इंग्लैंड कल पहले दिन ही 283 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी थी।
पारी का 43वां ओवर करने आये मार्क वुड ने 5वीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ डिलीवरी डाली। लाबुशेन ने इसको रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गयी। वहीं पहले स्लिप में खड़े जो रुट ने बाएं हाथ से गिरते हुए शानदार कैच पकड़ा। अच्छी बात ये रही कि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो कैच के लिए नहीं गए। लाबुशेन ने 82 गेंद में मात्र 9 रन बनाये। ये लाबुशेन की बहुत धीमी पारी थी। ख्वाजा ने उनके साथ 42 (156) रन की साझेदारी की। Read More...