Paris olympics 2024: Cricket News & Match Updates
हरभजन सिंह ने अरशद नदीम के फेक अकाउंट पर कमेंट करके दी GOLD जीतने की बधाई, फैंस ने जमकर लगाई क्लास
पेरिस ओलंपिक में बीते गुरुवार (8 अगस्त) को पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान का पेरिस ओलपिंक में ये पहला गोल्ड है जिस वजह से अरशद नदीम को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिल रही है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उन्हें बधाईयां दी हैं, लेकिन ये करते हुए उनसे ऐसी गलती हो गई की सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
दरअसल, हरभजन सिंह ने अरशद नदीम के एक पैरोडी अकाउंट के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी को बधाई दी जिस वजह से अब फैंस उनकी फटकार लगा रहे हैं। इस पैरोडी अकाउंट से अरशद और नीरज चोपड़ा की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की गई थी जिसका जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, 'बधाई हो अरशद.. शानदार तस्वीर। खेल सभी को एकजुट करता है।' Read More...