Pakistan cricket team: Cricket News & Match Updates
एशिया कप में नहीं हुआ सेलेक्शन तो, बगावत पर उतरा ये पाकिस्तानी गेंदबाज़
Asia Cup 2023:एशिया कप 2023 का आगाज़ 30 अगस्त से होने जा रहा है। इस बार एशिया कप की मेज़बानी पाकिस्तान और श्रीलंका कर रहे हैं। पाकिस्तान ने तो एशिया कप के लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है। इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल नहीं किया गया है जिन्होंने पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया था। उसमें शाहनवाज दहानी का नाम भी शामिल है।
दहानी को एशिया कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है जिसके बाद उन्होंने सरेआम अपनी नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ (Rashid Latif) ने अपने ट्विटर अकाउंट से उन तेज़ गेंदबाजों के आंकड़े शेयर किए थे जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हीं को एशिया कप के लिए सेलेक्ट भी किया गया। लतीफ द्वारा शेयर की गई इस लिस्ट में शाहनवाज़ दहानी का नाम नहीं था जिसे देखकर दहानी ने अपनी नाराजगी कमेंट करके जाहिर की। Read More...