Pakistan cricket board: Cricket News & Match Updates
श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट दिया
कराची, 19 दिसम्बर | श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां नेशनल स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को मेजबान पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 191 रन पर समेट दिया। श्रीलंका ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम अभी पाकिस्तान के स्कोर से 127 रन पीछे है। स्टंप्स के समय एंजेलो मैथ्यूज 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ और लसिथ एम्बुलडेनिया 10 गेंदों पर तीन रन बनाकर नाबाद लौटे।
उनके अलावा ओशादा फर्नाडो ने चार, कप्तान दिमुथ करुणात्ने 42 गेंदों पर चार चौके के सहारे 25 और कुसल मेंडिस ने 27 गेंदों पर एक चौके की बदौतल 13 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने दो और शाहीन अफरीदी ने एक विकेट हासिल किए हैं।
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। इसके कारण वह 191 रन तक ही पहुंच पाई।
मेजबान टीम के लिए असद शफीक ने 63, बाबर आजम ने 60 और आबिद अली ने 38 रनों की पारी खेली। टीम के बाकी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। श्रीलंका की तरफ से लसिथ एम्बुलडेनिया और लाहिरू कुमारा ने चार-चार जबकि विश्वा फर्नाडो ने दो विकेट अपने नाम किए।
Related Cricket News for Pakistan cricket board - Tesst
श्रीलंका - पाकिस्तान दूसरे टेस्ट से पहले फैन्स को झटका, अब यह खिलाड़ी हुआ बाहर !
Pak, SL forced to settle for draw in rain-hit 1st Test
रावलपिंडी टेस्ट ड्रा: आबिद अली और बाबर आजम ने जमाया शतक
रावलपिंडी टेस्ट : चौथे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा
रावलपिंडी टेस्ट : तीसरे दिन भी बारिश ने किया बेड़ागर्क, केवल फेंके जा सके सिर्फ 5 ओवर
रावलपिंडी टेस्ट : पाकिस्तान ने श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला, पाकिस्तान के गेंदबाजों का कमाल
Pakistan propose Day-Night Test in Karachi against Bangladesh
वसीम अकरम बन सकते हैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्रिकेट कमेटी के 'बिग बॉस'
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खुद ही अपना मजाक न उड़ाए : राशिद लतीफ
पाकिस्तान टीम इस एशियाई टीम के साथ खेलना चाहती है डे- नाइट टेस्ट मैच, कराची में खेलना का भेजा न्यौता !
Rashid Latif urges Pakistan Cricket Board not to make a joke of itself
Probably yawning: Akram slams Pakistan's fielding efforts
आस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं लिया किराया !
ब्रिस्बेन टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी व 5 रनों हराया ( मैच रिपोर्ट)
Cricket Special Today
-
- 14 Oct 2026 08:50
-
- 06 Oct 2026 12:33
-
- 06 Oct 2026 09:18