Pak vs eng 4th t20i: Cricket News & Match Updates
शर्मनाक : मोहम्मद रिज़वान ने अपने पैर से उठाया पाकिस्तान का झंडा; देखें VIDEO
पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने अपने देश के राष्ट्रीय झंडे का अपमान किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे रिज़वान पाकिस्तान के झंडे को अपने पैर से उठाते नज़र आ रहे हैं। यह घटना कराची में खेले गए पाकिस्तान इंग्लैंड चौथे टी20 मुकाबले के बाद घटी। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पाकिस्तानी आवाम का गुस्सा बल्लेबाज़ पर फूट रहा है।
पैर से उठाया झंडा : वायरल वीडियो में रिज़वान अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते नज़र आ रहे हैं। इसी दौरान उन्हें एक फैन पाकिस्तान का झंडा भी देता है, रिज़वान झंडे पर ऑटोग्राफ करते हैं। इसके बाद उन्हें कई फैंस की तरफ से ऑटोग्राफ के लिए टोपी, टी-शर्ट और अन्य चीज़ें मिलती है। रिज़वान सभी पर एक-एक करके अपना ऑटोग्राफ देते हैं। वीडियो के अंत में पाकिस्तान के झंडे का किनारा जमीन को टच करता दिखता है जिसे रिज़वान अपने पैर से पकड़कर ऊपर उठाते हैं। Read More...