Odi world cup 2027: Cricket News & Match Updates
वैभव सूर्यवंशी IN ईशान किशन OUT! रॉबिन उथप्पा ने ODI World Cup 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम
Robin Uthappa Picks India's Squad For ODI World Cup 2027: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) के लिए भारतीय टीम का चुनाव किया है। रॉबिन ने 15 सदस्यीय स्क्वाड चुनी है जिसमें उन्होंने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी जगह दी है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस टीम में विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) नहीं हैं, जो कि वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं।
रॉबिन उथप्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए साल 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय स्क्वाड फैंस के सामने रखी। वो बोले, "मेरे सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा, शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी होंगे। मैं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और संजू सैमसन को रखूंगा।" Read More...