Nitish kumar reddy: Cricket News & Match Updates
VIDEO: बेटे को शतक लगाता देख रो पड़े पापा, देखिए कैसे मनाया रेड्डी के शतक का जश्न
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाकर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। रेड्डी ने 171 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाकर करोड़ों देशवासियों को झूमने का मौका दे दिया। उनके इस शतक को देखने के लिए उनके पिता मुत्याला रेड्डी भी स्टेडियम में मौजूद थे और अपने बेटे का शतक देखकर वो काफी इमोशनल हो गए।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही रेड्डी अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करते हैं, तो उनके पिता मुत्यालाल अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं। जब रेड्डी कुछ देर के लिए 99 पर अटके हुए थे, तो भी उनके पिता को उनके शतक के लिए दुआ करते हुए देखा गया। उनके इमोशनल होने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Read More...