Nicholas pooran: Cricket News & Match Updates
Shreyas Iyer: श्रेयस है या सुपरमैन, Video देखकर रह जाओगे दंग
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मुकाबला शुक्रवार को खेला गया था, जिसे मेहमानों ने आसानी से 68 रनों के अंतर से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त प्राप्त कर ली। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करने उतरे थे, लेकिन वह शून्य के स्कोर पर ही अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि, इसके बावजूद सोशल मीडिया पर श्रेयस खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं जिसका कारण है उनकी लाजवाब फील्डिंग।
जी हां, एक बार फिर सोशल मीडिया पर श्रेयस अय्यर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण वह चर्चाओं में हैं। दरअसल, पहले टी-20 मुकाबले में भले ही श्रेयस बैट से टीम के लिए योगदान करने में नाकाम रहे हो, लेकिन जब वह फील्डिंग करने ग्राउंड पर उतरे तब उन्होंने बाउंड्री पर वो करके दिखाया जो हर किसी के बस की बात नहीं हैं। जी हां आप बिल्कुल सही समझे, अय्यर ने निकोलस पूरन के बल्ले से निकले एक हवाई फायर को बाउंड्री के बाहर जाने से रोका था जिसे देखकर सभी दंग रह गए। Read More...