Nicholas pooran: Cricket News & Match Updates
MIE vs DC Eliminator: फ्लेचर और पूरन की आंधी में उड़ गई दुबई कैपिटल्स, एमआई 8 विकेट से जीतकर क्वालिफायर में पहुंचा
MI Emirates beat Dubai Capitals in Eliminator: ILT20 के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई एमिरेट्स ने दुबई कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर क्वालिफायर मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दुबई कैपिटल्स ने ये मैच जीतने के लिए एमआई के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे एमआई एमिरेट्स ने आसानी से 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अब क्वालिफायर 2 में एमआई एमिरेट्स का सामना गल्फ जायंट्स के साथ होगा और जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी उसका सामना फाइनल में डेजर्ट वाइपर्स की टीम से होगा।
एमआई के लिए इस मैच में जीत की सूत्रधार रही कैरेबियन जोड़ी, निकोलस पूरन और आंद्रे फ्लेचर ने कैपिटल्स के गेंदबाजों की ऐसी कुटाई की जिसे वो आसानी से नहीं भूलेंगे। पूरन ने अंत तक नाबाद रहते हुए 36 गेंदों में 66 रनों की आतिशी पारी खेली जबकि फ्लेचर ने भी जमकर रन बरसाए और अंत तक नाबाद रहते हुए 45 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। Read More...