Nicholas pooran: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: दिल्ली की जीत में चमके अभिषेक, स्टब्स और ईशांत, लखनऊ को 19 रन से दी मात
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) और अभिषेक पोरेल (Abishek Porel) और ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) के शानदार प्रदर्शनों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रन से हरा दिया। दिल्ली की जीत से राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गया। पहली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। दिल्ली वहीं दिल्ली के सभी लीग मैच खत्म हो गए है। उन्होंने 14 लीग मैचों में से 7 जीते है और 7 हारे है।
दिल्ली को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब अन्य टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ेगा। इस मैच में लखनऊ ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मोहसिन खान की जगह आयुष बदोनी को और दिल्ली ने पोरेल की जगह ईशांत को खिलाया। दिल्ली ने आखिरी 2 ओवर में 9 रन दिए। अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले गए 64वें मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। Read More...