Ned vs pak 3rd odi: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मूसा Shocked, नसीम शाह Rocked; पल भर में नचाई गिल्लियां
पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (21 अगस्त) को खेला गया था, जिसे मेहमानों ने 9 रनों से जीता है। इस मैच में टीम के हीरो रहे युवा गेंदबाज़ नसीम शाह। जी हां, 19 साल के गेंदबाज़ नसीम शाह ने नीदरलैंड्स के खिलाफ छोटा टोटल बचाते हुए 5 विकेट चटकाए और अपनी टीम को एक यादगार जीत दिला दी। इस मैच में नसीम ने मूसा अहमद का भी विकेट हासिल किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है।
नीदरलैंड्स को आखिरी वनडे में जीत दर्ज करने के लिए 207 रनों का टारगेट प्राप्त करना था जिसे नसीम शाह ने अपनी गेंदबाज़ी के दम पर विपक्षी टीम के लिए बेहद ही मुश्किल बना दिया। इसी बीच पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने नीदरलैंड्स के बल्लेबाज़ मूसा अहमद को क्लीन बोल्ड किया जिसके बाद बल्लेबाज़ क्रीज पर ही हैरानी में खड़ा नज़र आया। आउट होने के बाद मूसा अहमद शॉक में थे और यह घटना कैमरे में कैद हो गई। Read More...