Nazmul hussain shanto: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले सलामी बल्लेबाज
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कानपुर के ग्रीन पार्क में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में अपनी शुरूआती दो गेंदों में दो छक्के जड़ने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए। रोहित टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सलामी बल्लेबाज हैं।
बांग्लादेश की तरफ से दूसरा ओवर करने तेज गेंदबाज खालिद अहमद आये। ये रोहित का पहला ओवर था। उन्होंने इस ओवर की पहली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का मारा। इसके बाद दूसरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर बेहतरीन छक्का मार दिया। इस उपलब्धि के साथ, रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी मैच की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए। रोहित ने खालिद अहमद द्वारा फेंकी गई पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर अपनी पारी की विस्फोटक शुरुआत की। इस उपलब्धि के साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ओपनर और कुल मिलाकर चौथे खिलाड़ी बन गये हैं। Read More...