Nazmul hossain shanto: Cricket News & Match Updates
'हम चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के लिए जा रहे हैं', CT से पहले बांग्लादेश के कैप्टन ने भरी हुंकार
बांग्लादेश क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से पहले कहना है कि उनकी टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में पूरी तरह सक्षम है और वो चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियंस बनने ही जा रहे हैं।बांग्लादेश अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत दुबई में 20 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच से करेगा।
शांतो ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "हम चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनने के लिए जा रहे हैं। सभी आठ टीमें इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने की हकदार हैं। वो सभी बेहतरीन टीमें हैं। मेरा मानना है कि हमारी टीम में ये क्षमता है। किसी को भी अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होगा। हर कोई वास्तव में (चैंपियन बनना) चाहता है और अपनी क्षमताओं पर विश्वास करता है। हम नहीं जानते कि अल्लाह ने हमारे भाग्य में क्या लिखा है। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।" Read More...