Nathan ellis: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मेथ्यू वेड ने 192.85 की स्ट्राइक रेट से कर दी पिटाई, छक्का जड़कर गेंद को पहुंचाया था ग्राउंड के बाहर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ मेथ्यू वेड इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में जलवे बिखेर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में बीते मंगलवार को लंदन स्पिरिट और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसे बर्मिंघम की टीम ने मेथ्यू वेड की विस्फोटक 81 रनों की पारी के दम पर जीता। इस मैच में मेथ्यू वेड ने ना सिर्फ अपनी टीम को सिंगल हैंडेड जीत दिलवाई बल्कि एक ऐसा छक्का भी जड़ा जिसे देखकर फैंस रोमांचित हो उठे।
दरअसल, इस मैच में लंदन स्पिरिट ने स्कोरबोर्ड पर 139 रन लगाए थे। बर्मिंघम की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 140 रनों का टारगेट प्राप्त करना था, लेकिन उनकी शुरुआती बेहद ही निराशाजनक रही। बर्मिंघम ने महज़ 4 गेंदों पर 2 विकेट गंवा दिए थे। खराब शुरुआत के बाद भी टीम लगातार अपने विकेट गंवाती रही, लेकिन इसी बीच मेथ्यू वेड ने एक छोर को संभालकर अटैक करने का प्लान बनाया। Read More...