Nat sciver brunt record
Nat Sciver-Brunt ने तोड़ा Charlotte Edwards का महारिकॉर्ड, Women's T20 World Cup में बनीं इंग्लैंड की नंबर-1 बल्लेबाज़
Nat Sciver-Brunt Record: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) ने बीते शुक्रवार, 12 जून को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के पहले मुकाबले में श्रीलंका (ENG-W vs SL-W) के खिलाफ 22 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का ठोककर नाबाद 46 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के दम पर उन्होंने महान शार्लेट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) का एक 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम दर्ज कर लिया है।
दरअसल, नेट साइवर-ब्रंट ने श्रीलंका के सामने 46 रन बनाकर महिला टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अपने 784 रन पूरे कर लिए हैं और अब वो इंग्लैंड के लिए इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वालीं खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर शार्लेट एडवर्ड्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 768 रन बनाए।
Related Cricket News on Nat sciver brunt record
-
9 चौके 2 छक्के और 117 रन! Nat Sciver-Brunt ने रचा इतिहास, बनीं Women's World Cup की 'सेंचुरी…
इंग्लैंड की कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ नेट साइवर-ब्रंट ने आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ सेंचुरी ठोककर इतिहास रच दिया है। ...
Cricket Special Today
-
- 08 Jun 2026 08:38
-
- 07 Jun 2026 11:35
-
- 24 May 2026 09:59