Naseem shah: Cricket News & Match Updates
NED vs PAK 3rd ODI: हारते-हारते जीता पाकिस्तान, नीदरलैंड्स को तीसरा वनडे 9 रनों से हराया; बाबर आजम और नसीम शाह बने हीरो
नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार(21 अगस्त) को खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 9 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया है। तीसरे वनडे में कप्तान बाबर आजम(91) और गेंदबाज़ नसीम शाह (5 विकेट) टीम के हीरो रहे। इस जीत के साथ मेहमानों ने नीदरलैंड्स को उन्हीं के घर पर क्लीन स्वीप भी किया। तीन मैचों की सीरीज में नीदरलैंड्स ने विपक्षी टीम को अच्छी टक्कर दी, लेकिन एक भी मैच जीत नहीं सकी।
इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर खुब बरसे। मेहमान टीम के लिए कप्तान बाबर आजम(91 रन 125 गेंद) की पारी को छोड़ दिया जाए, तो एक भी बल्लेबाज़ 30 रनों तक का आंकड़ा प्राप्त नहीं कर सका। टीम के लिए दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन मोहम्मद नवाज(27) ने बनाए। मेहमान टीम के छह खिलाड़ी दो अंकों तक का निजी स्कोर नहीं बना सके। Read More...