Najmul hossain shanto: Cricket News & Match Updates
Michael Bracewell Rocked! पहले बॉलिंग से मचाया धमाल, फिर तूफानी दौड़ लगाकर पकड़ा शान्तो का बवाल कैच; देखें VIDEO
Michael Bracewell Catch: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए और इसके बाद फील्डिंग करते हुए नाजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) का एक बवाल कैच भी पकड़ा। ये एक शानदार कैच था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से ब्रेसवेल के कैच का वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बांग्लादेश की इनिंग के 38वें ओवर के दौरान विलियम ओ'रूर्के अपनी दूसरी बॉल पर शान्तो को फंसा लेते हैं। यहां वो एक शॉट गेंद फेंकते हैं जिस पर बांग्लादेशी कैप्टन शान्तो पुल शॉट मारने के चक्कर में अपने बल्ले का टॉप ऐज लगा देते हैं। Read More...