Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: MI-CSK मुकाबले से पहले दिग्गज क्रिकेटर ने बोली बड़ी बात, कहा-'बूढ़ी हो चुकी है धोनी की टीम'
IPL 2020, CSK vs MI: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (Scott Styris) ने चैन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना अब खत्म हो चुकी है। तीन बार के आईपीएल चैंपियन का आईपीएल 2020 का सीजन काफी खराब रहा है।
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान स्कॉट स्टायरिस ने कहा, 'संक्षिप्त में कहूं और यह कहते हुए मुझे दुख हो रहा है। मुझे लगता है चैन्नई सुपर किंग्स आईपीएल सीजन 13 की पहली टीम है जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। सीएसके के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने पिछले मैच के बाद कहा था कि टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। टीम की उम्र भी लगातार बढ़ रही है और यह टीम अब एक तरह से बूढ़ी हो चुकी है। खिलाड़ियों की उम्र बढ़ती है तो प्रदर्शन में भी किसी न किसी स्तर पर गिरावट तो आती ही है। सीएसके के लिए यह साल वही है।' Read More...