Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
सनराइजर्स हैदराबाद- मुंबई इंडियंस के मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, 13 साल के IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
कप्तान डेविड वॉर्नर (नाबाद 85) और रिद्धिमान साहा (नाबाद 58) के अर्धशतकों की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतिम लीग चरण मैच में मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से करारी मात देकर आईपीएल-13 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 149 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।
हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। हैदराबाद से पहले मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद 6 नवंबर को आबू धाबी में खेले जाने वाले एलिमिनेटर में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से भिड़ेगी। Read More...