Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, MI कप्तान ने किया खुलासा
Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) बीच खेले गए मुकाबले में फैंस को तिलक वर्मा का विस्फोटक और यादगार शतक देखने को मिला। तिलक ने अपने शतक के मुंबई को जीटी पर 99 रनों से जीत दिलाई और पिछले 4 मैचों में मिले हार के क्रम को तोड़ा।
तिलक वर्मा मैच के दौरान एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एक समय 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है। तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे। हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं। इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था। Read More...