Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
गौतम गंभीर के 97 रनों पर भारी पड़े धोनी के नॉटआउट 91? GG ने दिया जवाब, देखें वीडियो
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका को शिकस्त दी थी। टीम इंडिया को मिली इस जीत में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के जल्दी आउट हो जाने के बाद गौतम गंभीर ने धोनी के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की थी। जहां गौतम गंभीर के बल्ले से 97 रनों की पारी निकली वहीं धोनी ने नाबाद 91 रन बनाए थे। धोनी (MS Dhoni) को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस बीच गौतम गंभीर से धोनी द्वारा सारी लाइमलाइट लूटे जाने को लेकर सवाल किया गया है।
क्रिकव्यू के पत्रकार ने गौतम गंभीर से सवाल पूछा, '97 रन पर आप आउट हुए धोनी ने 91 नॉटआउट बनाए। उन्होंने जिस तरह से मैच फिनिश किया छक्का मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई तो कहीं ना कहीं जनता के दिमाग वो छवि आ गई तो क्या आपको ऐसा लगता है कि लाइमलाइट धोनी को ज्यादा मिली?' Read More...