Ms dhoni retirement
WATCH: 'मैंने रिटायरमेंट एक साल बाद ली लेकिन मैं उसी दिन रिटायर हो गया था', आखिरी मैच को लेकर धोनी ने तोड़ी चुप्पी
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सेमीफाइनल था जोकि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था। भारत को ये मैच जीतने के लिए 240 रनों का लक्ष्य मिला था और धोनी ही भारत के लिए आखिरी उम्मीद थे। लेकिन करोड़ों उम्मीदें तब धराशायी हो गईं जब मार्टिन गुप्टिल का डीप से थ्रो स्टंप्स पर लगा और धोनी क्रीज से कुछ इंच पीछे रह गए। धोनी के रन आउट होते ही भारत मैच हार गया और भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना खत्म हो गया।
ये आखिरी बार था जब दुनिया ने धोनी को भारत की जर्सी में देखा था। हालांकि, धोनी ने अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान एक साल बाद किया लेकिन वो अपने मन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच के बाद ही रिटायर हो चुके थे। ऐसा खुद धोनी ने खुलासा किया है। धोनी आमतौर पर एक शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं और ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी भावनाओं को नहीं दिखाते हैं लेकिन अब उन्होंने चार साल बाद खुलासा किया कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में वापस जाते ही संन्यास की घोषणा करने का फैसला कर लिया था।
Related Cricket News on Ms dhoni retirement
-
#Onthisday: ஓய்வு முடிவை அறிவித்து ரசிகர்களுக்கு பேரதிச்சியை கொடுத்த தோனி!
சர்வதேச கிரிக்கெட் போட்டிகளிலிருந்து இந்திய அணியின் முன்னாள் கேப்டன் மகேந்திர சிங் தோனி ஓய்வை அறிவித்து இன்றுடன் ஒரு வருடம் கடந்துள்ளது. ...
Cricket Special Today
-
- 08 Apr 2026 09:02
-
- 31 Mar 2026 09:50