Ms dhoni odi record: Cricket News & Match Updates
टूटते-टूटते बचा MS Dhoni का महारिकॉर्ड, Virat Kohli इंग्लैंड की धरती पर इतिहास रचने से चूके
Virat Kohli Record: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ (ENG vs IND 3rd ODI) 60 गेंदों पर 74 रनो की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर जमकर धमाल मचाया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक लगाते हुए 144 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी बीच विराट कोहली के पास महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था, जिससे वो चूक गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, विराट कोहली ने इंग्लैंड टूर पर 144 रन बनाकर वनडे फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के सामने अपने 1541 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ अब वो एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ ODI में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni odi record - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Jul 2026 09:14