Mohammed siraj: Cricket News & Match Updates
VIDEO: सिराज से लड़े लिटन दास, दोस्त की बेइज्जती ने सोए शेर विराट कोहली को जगाया
Mohammed Siraj sledging: भारत और बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम टेस्ट मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। डेल स्टेन या यूं कह लें शोएब अख्तर की ही तरह मोहम्मद सिराज को विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर चढ़कर मैच खेलते हुए देखा गया। गेंद से आग उगलते मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को उकसाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़े और एक के बाद एक विकेट चटकाते गए। सिराज के प्रकोप के भागी वेलसेट बल्लेबाज लिटन दास को भी बनना पड़ा।
लिटन दास को सिराज ने किया स्लैज: नंबर 4 पर बैटिंग करने आए लिटन दास 24 रन बनाकर सेट थे। लिटन दास बड़ी पारी खेलने के मूड में थे लेकिन, यहां मोहम्मद सिराज ने उन्हें उकसा दिया। एग्रेसिव सिराज 14वें ओवर की पहली गेंद पर बैटर लिटन दास के पास जाते हैं और उन्हें स्लेज करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान लिटन दास भी कान पर हाथ रखकर सिराज को जवाब देते हैं। Read More...