Mohammed siraj: Cricket News & Match Updates
'महीनों पहले उसे ट्रोल किया जाता था...', मोहम्मद सिराज के नंबर 1 बनते ही फैंस हुए गदगद
ICC rankings: 28 साल के मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को आईसीसी रैंकिंग्स में उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। भारत के लिए केवल 21 वनडे मैच में 4.62 की Econ से गेंदबाजी करते हुए कुल 38 विकेट झटकने वाले सिराज ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को पछाड़कर नंबर वन वनडे गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने से पहले श्रीलंका के खिलाफ भी तीन वनडे मैचों में भी गजब की गेंदबाजी की थी। मोहम्मद सिराज के नंबर 1 बनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने मोहम्मद सिराज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'महीनों पहले उन्हें ट्रोल किया जाता था, लेकिन हमेशा की तरह वापसी सेटबैक से बेहतर होती है। वह खड़ा हुआ और जिम्मेदारी ली और अब नंबर 1 रैंक का एकदिवसीय गेंदबाज है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हेडलाइन बदलने का वक्त आ गया है। मोहम्मद सिराज दुनिया के नए नंबर 1 एकदिवसीय गेंदबाज बन गए हैं।' Read More...