Mohammed siraj: Cricket News & Match Updates
WTC फाइनल- हेड ने पहले दिन नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद कहा- टॉस हारकर हमने किया शानदार प्रदर्शन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (Travis Head) के शतक और स्टीव स्मिथ (Steven Smith) के अर्धशतक की मदद से पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट 327 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए है। इस समय वो मजबूत स्थिति में पहुंच गए है। इस फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आखिरी दो सेशन में भारतीय गेंदबाज बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आये। पहले दिन नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि हमने टॉस हारकर अच्छा प्रदर्शन किया है।
ट्रेविस हेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "आज सुबह टॉस हारकर हमने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। वहां अब भी काफी कुछ है जैसा कि आप उस दूसरी नई गेंद से देख सकते हैं। कल सुबह बहुत मेहनत करनी है लेकिन वास्तव में एक अच्छी शुरुआत करना अच्छा है। मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा था कि मैं आज वास्तव में अच्छी स्थिति में हूं। मैंने उसके कुछ हिस्सों के माध्यम से टेस्ट किया। मैंने बस उन पीरियड्स के माध्यम से काम करने और एडजस्टेबल होने की कोशिश की। यह अच्छा है जब आपके पास दूसरे छोर पर खेलने वाला खिलाड़ी (स्टीव स्मिथ) हो जैसा वह है, यह एक अच्छी शुरुआत है।" Read More...