Mohammed siraj: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: मोहम्मद सिराज ने आरसीबी के लिए लिखा इमोशनल नोट, कहा- सात साल मेरे दिल के....
जेद्दाह में दो दिन चले आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में स्टार भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को गुजरात टाइटंस ने12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इससे पहले सिराज 2018 से लेकर 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे। अब उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है।
सिराज ने अपने लंबे चौड़े नोट में लिखा कि, "सात साल आरसीबी के, सात मेरे दिल के बहुत करीब है। जैसे ही मैं आरसीबी शर्ट में अपने समय को याद करता हूं तो मेरा दिल प्यार और भावना से भर जाता है। जिस दिन मैंने पहली बार आरसीबी की जर्सी पहनी थी, मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे बीच ऐसा गहरा बंधन बनेगा। आरसीबी के रंग में मेरी पहली गेंद से लेकर हर विकेट, हर मैच, और आपके साथ बिताए गए हर पल तक, यह यात्रा शानदार रही है। उतार-चढ़ाव आए, लेकिन इन सब के बीच एक चीज़ हमेशा साथ रही, आपका समर्थन। आरसीबी सिर्फ एक फ्रेंचाइजी नहीं है, यह एक एहसास है, दिल की धड़कन है और एक परिवार है जो घर जैसा लगता है।" Read More...