Mohammed shami: Cricket News & Match Updates
VIDEO : 'ये चीज़ सही कर ली तो दुनिया पर राज करोगे', मोहम्मद शमी ने दी उमरान मलिक को ये सलाह
Mohammed shami Advise to Umran Malik: भारत ने न्यूजीलैंड को रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज मे 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है और अब कीवी टीम तीसरे वनडे में अपना सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी। भारत की इस जीत में भारतीय गेंदबाज़ों ने अहम भूमिका निभाई। खासकर मोहम्मद शमी ने तो न्यूज़ीलैंड की पावरप्ले में ही कमर तोड़ डाली।
इस पूरे मैच में शमी ने सिर्फ 6 ओवर किए और 18 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए। उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया। इस मैच के बाद युवा उमरान मलिक ने मोहम्मद शमी के साथ एक इंटरव्यू किया जिसमें उमरान ने शमी से कई सवाल पूछे लेकिन इंटरव्यू खत्म होते-होते शमी ने भी उमरान को एक खास सलाह दी और उन्होंने कहा कि अगर उमरान इस चीज़ पर काम कर लेते हैं तो वो दुनिया पर राज करेंगे। Read More...