Mohammad siraj: Cricket News & Match Updates
सिराज और उमरान मलिक को ट्रोल करने से पहले देख लें ये खूबसूरत तस्वीर
umran malik and mohammad siraj: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर के जामठा क्रिकेट स्टेडियम में 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच की शुरुआत हो रही है। एक तरफ जहां टीम इंडिया के खिलाड़ी इस सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने पर फोकस किए हुए हैं वहीं कुछ लोगों ने सीरीज की शुरुआत से पहले ही विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, होटल में एंट्री कर रहे टीम इंडिया के खिलाड़ियों से जुड़े एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है।
होटल में एंट्री के दौरान होटल स्टाफ खिलाड़ियों का परंपरागत अंदाज में स्वागत करता हुआ नजर आता है। वहीं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ स्वागत तिलक लगवाने से बचते हैं। इस वीडियो को शेयर कर लोग मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक को निशाना बना रहे हैं। Read More...