Mohammad nawaz: Cricket News & Match Updates
डोपिंग केस में फंसे पाकिस्तानी ऑलराउंडर Mohammad Nawaz, ICC ने रद्द किए T20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज़ (Mohammad Nawaz) पर ICC के एंटी-डोपिंग कोड का उल्लंघन करने के लिए तीन महीने का बैन लगाया गया था। इस साल की शुरुआत में पुरुष T20 वर्ल्ड कप के दौरान एक प्रतिबंधित पदार्थ के लिए टेस्ट में पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन हुआ। हालांकि अयोग्यता की अवधि कम किए जाने के बाद यह सज़ा पूरी हो चुकी है।
आईसीसी ने अपने बयान में कहा, “ फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप मैच के बाद नवाज़ का टेस्ट 'कार्बोक्सी-THC' के लिए पॉजिटिव आया; इसे एंटी-डोपिंग कोड के तहत 'गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाने वाला पदार्थ' (Substance of Abuse) माना जाता है। 32 साल के खिलाड़ी ने नियम तोड़ने की बात मानी और यह साबित किया कि उन्होंने यह पदार्थ मैच के दौरान नहीं, बल्कि उसके बाहर लिया था और इसका खेल में बेहतर प्रदर्शन करने से कोई लेना-देना नहीं था। Read More...