Mohammad amir: Cricket News & Match Updates
6,4,6: 110 किलो के आज़म खान ने मोहम्मद आमिर को CPL में धोया, इनिंग में जड़े 5 चौके और 4 छक्के
पाकिस्तान के भारी-भरकम विकेटकीपर बल्लेबाज आज़म खान फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में अमेजन वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। CPL 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में आजम खान का रौद्र रूप देखने को मिला। इस मैच में आज़म ने 27 गेंदों पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करके 54 रन ठोके। इस दौरान एक समय ऐसा भी आया जब आज़म के सामने मोहम्मद आमिर थे। इस सीनियर-जूनियर की बैटल में आज़म खान मोहम्मद आमिर पर भारी पड़े और उन्होंने आमिर की गेंदों पर एक के बाद एक तीन बड़े शॉट्स जड़ दिये।
यह घटना अमेजन वॉरियर्स की इनिंग के 19वें ओवर में घटी। आमिर ने पहली दो गेंदों पर आज़म को एक भी रन नहीं बनाने दिया था, लेकिन इसके बाद आज़म खान ने आमिर को आढ़े हाथ लिया। इस पाकिस्तान के 110 किलो वजनी बल्लेबाज ने आमिर की तीसरी से पांचवीं गेंद पर एक के बाद एक बड़े शॉट्स जड़े। पहले आजम ने एक छक्का लगाया और फिर चौका जड़ने के बाद एक बार छक्का ठोक दिया। Read More...