Mohammad amir: Cricket News & Match Updates
हरभजन सिंह- 'तुमसे बात करने में घिन आती है', भज्जी और मोहम्मद आमिर के बीच हुई तू- तड़ाक
पाकिस्तान के दागी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को नीचा दिखाने की कोशिश की है। ट्विटर पर देर रात मोहम्मद आमिर और हरभजन सिंह के बीच जो कुछ भी हुआ वो किसी को भी हैरान कर दे। पाकिस्तान को मिली जीत के बाद मोहम्मद आमिर ने हरभजन सिंह को नीचा दिखाते हुए लिखा, 'हैलो एवरीवन, वो पूछना ये था हरभजन पाजी ने टीवी तो नहीं तोड़ा अपना। कोई नहीं होता है, आखिर में ये क्रिकेट का एक गेम ही है।'
हरभजन सिंह ने इसके बाद मोहम्मद आमिर का एक वीडियो पोस्ट करते हुए उसे करारा जवाब दिया। वीडियो में हरभजन सिंह मोहम्मद आमिर की गेंद पर छक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए हरभजन सिंह ने लिखा, 'अब तुम भी बोलोगे मोहम्मद आमिर ये 6 की लैंडिग तुम्हारे घर के टीवी पर तो नहीं हुई थी? कोई नहीं होता है। आखिर में ये क्रिकेट का एक गेम ही है।' Read More...