Moeen ali: Cricket News & Match Updates
सुपरमैन अंदाज में ग्लेन फिलिप्स पकड़ा हैरतअंगेज कैच, मोईन अली की पारी का ऐसा किया काम-तमाम, देखें VIDEO
10 सितंबर, 2023 को न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा। बारिश के कारण मैच में देरी से हुआ और इसको 34-34 ओवर का करना पड़ा। इस मैच को इंग्लैंड ने 79 रन से अपने नाम कर लिया था।
इंग्लैंड पारी का 21वां ओवर करने आये अनुभवी कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने तीसरी गेंद शॉर्ट डाली जो एंगल बनाते हुए अंदर की ओर आयी। मोईन ने इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का टॉप एज लेते हुए कवर पॉइंट की ओर गयी। ग्लेन फिलिप्स अपनी बायीं ओर दौड़े और उड़ते हुए डाइव लगाई और दोनों हाथों से शानदार कैच लपक लिया। इस कैच के साथ फिलिप्स ने दिखा दिया कि क्यों उनकी गिनती दुनिया के बेस्ट फील्डरों में की जाती है। उनके इस कैच की तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर की जा रही है। Read More...